Aaj ki Taza Khabar: पेट्रोल-डीजल के दाम से लेकर मौसम के हाल तक, एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की खबरें

Aaj ke Taaja Samachar in Hindi: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में ही पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज से लेकर, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस, हर अपडेट आप यहां पढ़ सकते हैं।

Aaj ke Taaja Samachar

1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर आज इन खबरों पर रहेगी नजर

  • राजस्थान में जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बचाव कार्य जारी है।
  • लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेश हो सकते हैं।
  • जयपुर में DG-IG कॉन्फ्रेंस चल रही है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संबोधित कर सकते हैं।

2. World news today: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गोपीबाग इलाके में एक ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के 2024 अभियान भाषण के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने उनपर "डर फैलाने" का आरोप लगाया है।
  • भारत से चुनाव आयोग के 3 सदस्य बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे हैं। ये सदस्य 7 जनवरी को होने वाले चुनावों का निरीक्षण करेंगे।

3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल--डीजल के दाम

भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर

भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम

दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर

4. Gold Price: भारत में सोने के भाव

24 कैरट सोना :- ₹ 62,540 (10 ग्राम)
22 कैरट सोना :- ₹ 57,290 (10 ग्राम)
चांदी के दाम (1000 ग्राम) ₹71,600 प्रति किलोग्राम

5. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?

उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा बरकरार है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया है। तमिलनाडु के नीलगिरि में घना कोहरा छाया रहा और आज सुबह बारिश हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+