Aaj ki taza Khabar: आज दिनभर किन खबरों पर रहेगी नजर, एक क्लिक में पढ़ें हर अपडेट
Aaj ke Taaja Samachar in Hindi: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में ही पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज से लेकर, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस, हर अपडेट आप यहां पढ़ सकते हैं। आइए जानें शनिवार 16 दिसंबर को किन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर?

1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर आज इन खबरों पर रहेगी नजर
- -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार 16 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' (शहरी) के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
- -संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले को लेकर विपक्ष बार-बार पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चुप्पी तोड़ने की मांग कर रहा है।
- -कन्हैयालाल हत्याकांड में एनआईए (NIA) की विशेष अदालत आज आरोप पर फैसला सुनाएगी।
- -उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में नेशनल स्कूल एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन करेंगे।
- - धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर आज मुंबई शिवसेना (यूबीटी) विरोध मार्च निकालेगी।
2. World news today: अंतर्राष्ट्रीय समाचार
- -गाजा में मीडिया रिपोर्ट कवरेज के दौरान अल जजीरा के कैमरामैन की बम की चपेट में आने से मौत हो गई है।
- -अफगान बॉर्डर के पास आतंकियों के हमले में पाकिस्तानी पुलिस के 3 अफसरों की मौत हो गई है।
- -अमेरिका: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील रूडी गिउलिआनी को दो चुनाव कार्यकर्ताओं को बदनाम करने के लिए 148 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना होगा।
3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
4. Gold Price: भारत में सोने के भाव
24 कैरट सोना :- ₹ 62,370 (10 ग्राम)
22 कैरट सोना :- ₹ 57,130 (10 ग्राम)
चांदी के दाम (1000 ग्राम) ₹ 74,300 प्रति किलोग्राम
5. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?
दिल्ली-एनसीआर पहाड़ी राज्यों की तरह सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में तापमान 5°C से भी नीचे चला गया है। उत्तर भारत में भी अब ठंडी और कोहरे का असर दिखने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications