LIVE: दिल्ली धमाका: लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार के लिए अलर्ट जारी
Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने औपचारिक रूप से मामले को अपने हाथ में ले लिया है, और एक जांच दल का गठन किया है, क्योंकि सुराग कथित तौर पर एक आतंकी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सर्दी का सितम जारी हो गया, अब कई राज्यों में सुबह-शाम लोगों को सर्दी का एहसास होने लग गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली पुलिस ने एक लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसके दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी से जुड़े होने का संदेह है। यह संदिग्ध गाड़ी उमर उन नबी नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कार की जानकारी उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के साथ भी साझा की है।
Govinda: क्या मुस्लिम थीं 'हीरो नंबर' की मां?
Govinda: नाजिम या निर्मला किसके बेटे हैं गोविंदा? क्या मुस्लिम थीं 'हीरो नंबर' की मां?
मैंने बहुत ज़्यादा मेहनत की थी- गोविंदा
मैंने बहुत ज़्यादा मेहनत की थी और बहुत थक गया था। योग-प्राणायाम अच्छा है। ज़्यादा व्यायाम करना मुश्किल होता है। मैं अपने व्यक्तित्व को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूँ। मुझे लगता है कि योग-प्राणायाम बेहतर है...डॉक्टरों ने मुझे दवा दी है-अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिनेता गोविंदा
एग्जिट पोल के चक्कर में धर्मेंद्र जी को मार दिया- तेजस्वी
एग्जिट पोल के चक्कर में धर्मेंद्र जी को मार दिया, हद ही है, इस बार वे वोटों की गिनती को धीमा करने की पूरी कोशिश करेंगे। वे जिला मुख्यालयों में डर पैदा करेंगे...ताकि लोगों में डर हो। 2020 के चुनावों में भी लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया था। लेकिन गड़बड़ी हुई और सिर्फ 12,000 वोटों का अंतर था। इस बार हम क्लीन स्वीप करेंगे। महागठबंधन भारी जीत दर्ज करेगा..."
एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनेगी-केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
एग्जिट पोल जनता की आवाज़ और एनडीए सरकार का समर्थन कर रहे हैं। एनडीए के पक्ष में ज़्यादा सीटें आएंगी। एनडीए सरकार बनाएगा। बिहार में पीएम मोदी के नाम और काम का असर, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन की लहर चुनाव में मतदान के रूप में दिख रही है। एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनेगी-केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
इस खूबसूरत अभिनेत्री ने दिल्ली धमाके में खोई फ्रेंड
Delhi Car Blast: इस खूबसूरत अभिनेत्री ने दिल्ली धमाके में खोई फ्रेंड, कहा-'एक देवी क्रूर हमले की शिकार'












Click it and Unblock the Notifications