Aaj Ka Mausam: गुजरात-राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? कहां होगी बारिश?
Aaj Ka Mausam: Weather Update 9 March 2026 Monday: उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ गया है लोगों को मार्च महीने में ही जून याद आ रहा है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दो-तीन दिनों में गुजरात, राजस्थान, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में अब तेजी से तापमान बढ़ेगा तो वहीं दूसरी ओर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 9-11 मार्च के बीच अब हल्की से मध्यम बारिश की संभावना नजर आ रही है।

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा,बारिश होने के आसार नहीं है । सोमवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। तो वहीं मंगलवार से यहां पर मौसम में तब्दीली देखी जाएगी और हल्की से मध्यम बारिश होगी तो वहीं यहां के आबोहवा में भी सुधार होगा।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 287 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -298 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -283 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 288 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -264 AQI
Himachal Pradesh Weather Today : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका
कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू ,मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, चंबा में 9-11 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Uttar Pradesh Mausam: यूपी का बढ़ेगा पारा
आगरा, मथुरा, बरेली, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बस्ती, बनारस, रायबरेली, प्रतापगढ़ में पारा तेजी से चढ़ेगा।
Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में हल्की बारिश की आशंका
उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में हल्की से मध्यम बरसात होने के आसार हैं।
Rajasthan weather update: राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर में तापमान 35-40 डिग्री तक जा सकता हे, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। कल ये यहां के कुछ जिलों में हीटवेट की संभावना है।
Gujarat ka Mausam: हीटवेव का अलर्ट जारी
अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, कच्छ, वडोडरा, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ़, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, डांग, खेडा, मेहसाणा, पंचमहाल, साबरकांठा, सुरेन्द्रनगर, अमरेली, आणंद, अरावली, छोटा उदेपुर के तापमान में वृद्धि होगी। कच्छ, वडोडरा, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ़, बनासकांठा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications