Aaj Ka Mausam: मार्च में दिल्ली बनी भट्टी, यूपी-बिहार में चढ़ा पारा, हिमाचल में बरसेंगे बादल
Aaj Ka Mausam 8 March 2026 Sunday: उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ गया है, लोगों को मार्च महीने में मई याद आ रहा है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में अब तेजी से तापमान बढ़ेगा तो वहीं दूसरी ओर 9 से 11 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
जिसके कारण हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश होने का अनुमान है और यहां पर बारिश के दौरान ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा,बारिश होने के आसार नहीं है। दिन के तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना है। मार्च में ही दिल्ली भट्टी बन गई है, यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 50 वर्षों में मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। रविवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस जा सकता है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 257 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -288 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -253 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 288 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -264 AQI
Himachal Pradesh Weather Today : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका
कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू ,मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Uttar Pradesh Mausam: यूपी का बढ़ेगा पारा
आगरा, मथुरा, बरेली, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बस्ती, बनारस, चंदौली में तेजी से तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी।
Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में हल्की बारिश की आशंका
उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में हल्की से मध्यम बरसात होने के आसार हैं।
Rajasthan weather update: राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर में तापमान 35-40 डिग्री तक जा सकता हे, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications