Aaj Ka Mausam: यूपी-गुजरात का चढ़ा पारा, दिल्ली भी हुई गर्म लेकिन इन 4 राज्यों में IMD का रेन अलर्ट
Aaj Ka Mausam 6 March 2026 Friday : उत्तर भारत के कई राज्यों में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, होली के बाद से कुछ राज्यों के तापमान में एकदम से इजाफा हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से यूपी, गुजरात में पारा चढ़ेगा तो वहीं चार राज्यों में रेन अलर्ट है, जहां बारिश के दौरान ठंडी हवाएं चल सकती हैं। ये चार राज्य हैं- असम, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर।

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा,बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है । दिन के तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो 34 डिग्री डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस जा सकता है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 255 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -285 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -254 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 282 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -269 AQI
Himachal Pradesh Weather Today : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका
कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू ,मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर में आंधी-तूफान की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Uttar Pradesh Mausam: यूपी का बढ़ेगा पारा
आगरा, मथुरा, बरेली, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बस्ती, बनारस, चंदौली में दिन के तापमान में इजाफा होगा और गर्मी बढ़ेगी।
Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में हल्की बारिश की आशंका
उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में येलो अलर्ट जारी।
Rajasthan weather update: राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर में तेजी सा पारा बढ़ेगा और आने वाले दिनो में यहां पर तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है।
Assan Rain Alert: असम में भारी बारिश की आशंका
गोलपारा , कामरूप , लखीमपुर , नागांव , शिवसागर , जयंतिया परगना, गारो हिल्स, लुशई हिल्स में आज भारी बरसात की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications