Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल? जानिए यहां
Aaj Ka Mausam: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इस वक्त जमकर बादल बरस रहे हैं, उत्तरकाशी में मंगलवार को बादल फटने से भारी तबाही हुई है तो वहीं आज भी इस राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है। अगर दिल्ली की बात करें तो बुधवार को हल्की बारिश की आशंका व्यक्त की है और कहा है कि पूरे दिन यहां पर बादल छाए रहेंगे।
वैसे देश केकई प्रांतों में आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है। आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनताम तापमान 24डिग्री रहने का अनुमान है। यहां की आबोहवा में सुधार हुआ है दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 121 दर्ज किया गया है। बारिश के कारण यहां की आबोहवा पहले से थोड़ी बेहतर हुई है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -87 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -97 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -82 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 121 एक्यूआई
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की उम्मीद
देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, चमोली और उत्तरकाशी में आज भी भारी बारिश की आशंका, स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इन सभी जगहों पर रेड अलर्ट घोषित है।
पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की आशंका
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में ऑेरेज अलर्ट जारी है तो वहीं बारपेटा, बोंगाईगांव, कछार, दर्रांग, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकांडी, जोरहाट में येलो अलर्ट जारी है।
हिमाचल में बरसेंगे बादल
कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल , मंडी, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर में भारी से बहुत भारी की आशंका है। सभी लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है।
कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश
ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु में हल्की बरसात हो सकती है।
महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला
अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर, मुंबई में भारी बारिश हो सकती है।
यूपी में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, इटावा, फैजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश होने की आशंका है, मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर राज्य के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications