Aaj Ka Mausam: उत्तरकाशी में भारी तबाही, कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, क्या है दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam: पूरे देश में मौसम का उलट-फेर जारी है, भारी बारिश ने आम जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। रविवार को भी कई प्रांतों में आंधी-तूफान की आशंका है, जिसमें राजधानी दिल्ली भी शामिल है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से तेज बरसात की संभावना है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है और अपील की गई है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
वैसे राहत की बात ये है कि दिल्ली में यमुना का स्तर पहले से घटने लगा है। 7 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 30डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 113 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -63 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -81 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -93 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -87 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 113 एक्यूआई
दिल्ली के अलावा उत्तराखंड , जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बंगाल में आज आसमानी बारिश कहर बनकर टूटेगी, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
UP में हल्की से मध्यम बारिश (Aaj Ka Mausam)
लखनऊ, प्रयागराज, फैजाबाद, रायबरेली, अमेठी, झांसी, बलिया, बहराइच, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, लखनऊ में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
बिहार में भारी बारिश की आशंका
पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया , बेगूसराय , भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, पटना में हल्की बरसात होने की आशंका है।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, सांबा, राजौरी,बड़गाम, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कुलगाम में भी भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल ,उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी जारी है तो वहीं उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे से लगे नौगांव में शनिवार को अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई है, यहां के मलबे में कई कारेंदब गई हैं तो वहीं कई घरों में पानी घुस गया है, हालांकि लोग सुरक्षित है। आज भी यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
कर्नाटक में बरसेंगे बादल
बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज यहां तेज बरसात हो सकती है।
-
Weather Today: सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों पर भारी,आंधी-तूफान और बारिश का टॉर्चर, पढ़ लें IMD की चेतावनी -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications