Aaj Ka Mausam: कोहरे के चलते ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट, 5 राज्यों में बरसेंगे बादल, बढ़ेगी गलन, जानें मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, कोहरे और शीतलहर ने गलन बढ़ा दी है तो वहीं दक्षिण भारत में बारिश और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है, इसी बीच भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट काफी डराने वाला है।

दरअसल आईएमडी ने 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और कहा है कि कई राज्यों में 'कोल्डवेव' जैसी स्थिति दिख रही है, जिसकी वजह से लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मैदानी इलाकों में आज घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह-सुबह दृश्यता कम होने के वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

कई ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही (Aaj Ka Mausam)

कोहरे के कारण फ्लाइट की उड़ानों में देरी हो रही है तो वहीं कई ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद शुष्क और AQI बहुत ज्यादा खराब है लेकिन दिन में यहां पर धूप निकलेगी। तापमान अधिकतम लगभग 19°C व न्यूनतम लगभग 11°C रहेगा।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -453 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -437 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -469 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -448 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -451 AQI
Aaj Ka Mausam

5 राज्यों में बारिश का अलर्ट (IMD Rain Alert)

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी-तेज बारिश की आशंका जताई है जिससे सर्दी में इजाफा होगा तो वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में भी आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

घने कोहरे का अलर्ट (Weather Fog Alert)

IMD ने कई शहरों में घने कोहरे का अलर्ट दिया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, दिल्ली-NCR, अन्य उत्तर भारत के शहरों में सुबह-सुबह विजिबिलिटी बहुत कम देखी गई है। मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात के तापमान में हल्की गिरावट के साथ ठंडक बढ़ सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखी जा सकती है।

Aaj Ka Mausam

राजस्थान में हांड कंपाने वाली ठंड (Rajasthan ka Mausam)

तो वहीं राजस्थान में हांड कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। कई इलाकों में शीतलहर देखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+