Uttarakhand weather: भारी बारिश का अलर्ट, चार धाम यात्रा जगह-जगह बाधित, एनडीआरएफ और आईटीबीपी की होगी तैनाती

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में मानसून की बारिश जमकर बरस रहा है। जिससे मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चार धाम यात्रा का रुक रुक कर संचालन किया जा रहा है। यात्रा मार्ग जगह जगह बाधित है। यमुनोत्री हाईवे सिलाई बैंड के पास एक हफ्ते से बंद है। जिसके खुलने का इंतजार किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने कई जिलों में आज फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। भारी बारिश से प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चारधाम यात्रा को सुचारू रखने के लिए एनडीआरएफ और आईटीबीपी की तैनाती की जाएगी।

Uttarakhand dehradun weather Heavy rain alert Char Dham Yatra disrupted mousham NDRF ITBP deployed

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल व बागेश्वर के अधिकांश स्थानों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। बागेश्वर व रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गरज व चमक के साथ तीव्र दौर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देहरादून में आज सुबह से ही बारिश का क्रम जारी है। इस बीच सबसे ज्यादा मुश्किल यात्रा को लेकर हो रही है। शुक्रवार को भी भूस्खलन और मलबा आने के कारण केदारनाथ यात्रा तीन घंटे के लिए रोकनी पड़ी। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर बात की। अमित शाह ने केदारनाथ यात्रा समेत चारों धाम के हालात की जानकारी ली। चारधाम यात्रा को सुचारू रखने के लिए एनडीआरएफ और आईटीबीपी की तैनाती की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की आपातकालीन राहत एजेंसियों एनडीआरएफ, आईटीबीपी को तत्परता से तैनात किया जा रहा है। ताकि चारधाम यात्रा बाधित न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा भूस्खलन क्षेत्र में मलबा आने से शुक्रवार सुबह करीब दो घंटे यातायात बंद रहा। यमुनोत्री हाईवे पिछले छह दिनों से बंद पड़ा है। भटवाड़ी के पपड़गाड के पास गंगोत्री हाईवे का करीब 25 मीटर हिस्सा एक बार फिर धंस गया, जिससे लगभग आठ घंटे तक आवाजाही बंद रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+