Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली वाले उमस से रहेंगे परेशान, जानिए IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: सितंबर के महीने में भी बारिश का उलटफेर जारी है, कहीं कम तो कहीं ज्यादा बरसात ने आतंक फैलाया हुआ है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ा है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 17 से लेकर 19 सितंबर के बीच एक बार फिर से भारी बरसात का दौर देखने को मिलेगा क्योंकि इस बीच पहाड़ों पर एक विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

जिसके कारण मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिलेगा और इसके बाद मानसून की विदाई की प्रकिया चालू होगी।शुक्रवार की बात करें तो दिल्ली में आज मौसम क्लाउडी रहेगा लेकिन बारिश हल्की ही होगी, जिसकी वजह से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Aaj Ka Mausam

12 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 118 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -69 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -87 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -88 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 118 एक्यूआई

उत्तराखंड , जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बंगाल में आज भी भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

UP में तेज बरसात की आशंका (Aaj Ka Mausam)

लखनऊ, प्रयागराज, फैजाबाद, रायबरेली, अमेठी, झांसी, बलिया, बहराइच, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, लखनऊ में तेज बरसात हो सकती है , जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया , बेगूसराय , भागलपुर, में धीमी बरसात और अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण भी भारी बारिश के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)

जम्मू, सांबा, उधमपुर, रियासी, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और कठुआ शामिल हैं, जबकि कश्मीर संभाग में श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा, शोपियां में भी भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में होगी बरसात

देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, नैनीताल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कर्नाटक में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में आज भी हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं जिसके लिए अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+