Aaj ka Mausam: दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Today Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को सुबह मौसम का मिजाज बदल गया और जोरदार बारिश हुई। जिससे गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जगह जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में आगामी एक दो दिन बारिश का दौर जारी रह सकता है।

वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल समेत कई राज्यों में भी भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने एलुरु, पूर्वी गोदावरी और काकीनाडा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा शेष बचे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बरसात के बाद ठंडी हवाओं ने मौसम को और सुहाना बना दिया। लेकिन, सुबह की बारिश से दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला, जिससे जगह जगह जाम की स्थिति बन गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह बारिश के बाद सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वालों को उठानी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications