Aaj ka Mausam: राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश, शिमला में भी जमकर बरसात

Today Weather Updates LIVE: दिल्ली एनसीआर में शनिवार शाम को कई इलाकों में तेज बारिश हुई। गुजरात के कई शहरों में लगातार भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई।

उधर, महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर भारत में भी मानसूनी बारिश का दौर जारी है।

Today Weather Updates

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों के लिए बारिश को लेकर चेतावनी दी है।

मौसम की ताजा जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग को रिफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 27, 2024, 7:21 PM IST

राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो पंडित पंत मार्ग से है।
Jul 27, 2024, 7:20 PM IST

बाढ़ जैसी स्थिति

मध्य प्रदेश: भारी बारिश के कारण बेतवा में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई।
Jul 27, 2024, 6:31 PM IST

शिमला के कई हिस्सों में बारिश हुई

हिमाचल प्रदेश: शिमला के कई हिस्सों में बारिश हुई।
Jul 27, 2024, 6:15 PM IST

कोल्हापुर में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति

महाराष्ट्र: कोल्हापुर में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति हुई।
Jul 27, 2024, 4:29 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मध्यम बारिश हुई

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मध्यम बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
Jul 27, 2024, 4:27 PM IST

उत्तराखंड में अचानक बाढ़

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बादल फटने से इलाके में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस इलाके से होकर बहने वाली बाल गंगा और धर्म गंगा नदियां उफान पर हैं। ऊपरी इलाकों के दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।
Jul 27, 2024, 2:52 PM IST

भोपाल शहर के कई हिस्सों में जलभराव

मध्य प्रदेश: भारी बारिश के बाद भोपाल शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया।
Jul 27, 2024, 1:31 PM IST

सोन नदी के तेज बहाव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कल रात हुई भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग के पास शटल सेवा पुल के पास सोन नदी के तेज बहाव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे यात्रा मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों और भूस्खलन वाले स्थानों पर जिला प्रशासन, एनएच, पुलिस, एसडीआरएफ के जवान तैनात हैं: जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी नंदन सिंह रजवार
Jul 27, 2024, 9:39 AM IST

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इस अलर्ट में 24 घंटे के भीतर 115.6 मिमी से अधिक और 204.4 मिमी तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसी तरह, चंद्रपुर, गोंदिया और गढ़चिरौली जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। हालांकि, 28 से 30 जुलाई तक महाराष्ट्र के लिए कोई ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
Jul 27, 2024, 9:37 AM IST

सुबह महाराष्ट्र और गुजरात के इलाकों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। जबकि गुजरात के पोरबंदर में भारी बारिश के चलते जल भराव की समस्या हो गई।
Jul 27, 2024, 9:37 AM IST

शनिवार को भी राजधानी दिल्ली में बारिश का अनुमान

आज दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 30 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 31 जुलाई से बारिश में कमी होने की संभावना है।
Jul 26, 2024, 6:54 PM IST

इन राज्यों में आज बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों के लिए बारिश को लेकर चेतावनी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+