Aaj ka Mausam Updates Live: जुलाई में होगी झमाझम बारिश-IMD

Today Weather Updates Live: भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और आस पास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो वहीं असम में भारी बारिश ने बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है, जिससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

उत्तर भारत में भी मानसून की गतिविधियों को देखते अगले दो दिन भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

Today Weather Updates

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 02, 2024, 6:07 PM IST

ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ आने से अधिकांश क्षेत्र जलमग्न हुए

मोरीगांव, असम: ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ आने से अधिकांश क्षेत्र जलमग्न हुए।
Jul 02, 2024, 3:44 PM IST

सूरत जिले की पलसाना तहसील में जलभराव

गुजरात: भारी बारिश के कारण सूरत जिले की पलसाना तहसील में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
Jul 02, 2024, 3:28 PM IST

भारी बारिश से देहरादून शहर के कई हिस्सों में जलभराव

देहरादून (उत्तराखंड): भारी बारिश से देहरादून शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया।
Jul 02, 2024, 3:03 PM IST

असम के डिब्रूगढ़ में भारी जलभराव

क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण असम के डिब्रूगढ़ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय के परिसर में गंभीर जलजमाव हो गया है। राहत बचाव में लगे कर्मी लोगों को नावों की मदद से बाहर निकाल रहे हैं।
Jul 02, 2024, 2:56 PM IST

भारी बारिश के बाद सूरत जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी

गुजरात: लगातार भारी बारिश के बाद सूरत जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी।
Jul 02, 2024, 2:54 PM IST

असम-अरुणाचल में बाढ़ से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट जारी

Assam Floods Latest News: देश के कई राज्य इस समय कुदरत की मार झेल रहे हैं। ए​क तरफ असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, तो दूसरी ओर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Jul 02, 2024, 11:43 AM IST

मुंबई के मरीन ड्राइव पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं

महाराष्ट्र: मुंबई के मरीन ड्राइव पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।
Jul 02, 2024, 9:02 AM IST

जुलाई में होगी झमाझम बारिश-IMD

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस महीने पूरे भारत में (LPA) से 106% अधिक होने की उम्मीद है।
Jul 02, 2024, 8:17 AM IST

Rain Report: दो दिनों तक भीगने के लिए तैयार रहे दिल्ली

पूरे देश में मानसून की बारिश जमकर हो रही है। दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में भी मेघ जमकर बरस रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसी के साथ 16 राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Jul 01, 2024, 6:33 PM IST

आज दिल्ली में बरस सकते हैं बादल

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर और आस पास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+