Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather: कहीं बारिश का कहर तो कहीं उमस भरी गर्मी, पढ़ें दिल्ली से लेकर मुंबई तक कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Weather IMD Forecast Today (5 July 2025): दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शनिवार को भी दिल्ली का मौसम आंशिक रूप से बादली बना रहेगा, तापमान अधिकतम 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

वहीं रविवार (06 जुलाई) को आसमान आमतौर पर बादलों से ढंका रहेगा, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक भी हो सकती है। तापमान में मामूली गिरावट होगी और पारा 33 से 35 डिग्री के बीच रहेगा। अगले हफ्ते भी बादलों और बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Weather

Mumbai Weather Update: महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो अलर्ट

महाराष्ट्र में वीकेंड के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को 5 जुलाई से 8 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक 5 से 8 जुलाई तक कोकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में व्यापक वर्षा गतिविधि के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इस चेतावनी के बाद कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें घाट क्षेत्र, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जैसे इलाके शामिल हैं।

वहीं मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने, गरज-चमक और 45-55 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। आने वाले 48 घंटों में मुंबई शहर और उपनगरों में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

देशभर में कहां-कहां होगी झमाझम बारिश?

  • पूर्वी मध्यप्रदेश में भारी बारिश: 5 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है, यहां बारिश का स्तर 21 सेंटीमीटर से ज्यादा हो सकता है।
  • पूर्वोत्तर राज्यों पर भी मेहरबान रहेगा मानसून: अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में 5 और 6 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं पूरे सप्ताह अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में छिटपुट भारी बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं।
  • दक्षिण भारत में कहां-कहां बरसेगा पानी?
  • तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। खासकर तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 5 से 6 जुलाई के बीच 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है।
  • हिमाचल और उत्तराखंड भी रहें सतर्क
  • उत्तर-पश्चिम भारत में हिमाचल प्रदेश में 6 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी जोरदार बारिश हो सकती है।
  • मध्य भारत में बिजली-गरज के साथ बारिश
  • विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है, जो पूरे हफ्ते अलग-अलग तीव्रता में जारी रह सकती है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+