Aaj ka Mausam: दिल्ली- मुंबई समेत कई राज्यों में वीकेंड पर बारिश, बदलने वाला है मौसम, IMD की बड़ी भविष्यवाणी
Aaj ka Mausam (Weather September 13): भारत में लौटता हुआ मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है और सितंबर का दूसरा हफ्ता कई राज्यों के लिए बारिश लेकर आया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के कारण देशभर के मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली में वीकेंड पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं मुंबई और उपनगरों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बिहार और झारखंड में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है, जबकि उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 15 सितंबर तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे यातायात और सामान्य गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। आइए जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम।

बंगाल की खाड़ी से उठे लो-प्रेशर एरिया असर: Low-Pressure Impact from Bay of Bengal
बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया का असर कई राज्यों पर दिखेगा। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश होगी। महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु और कर्नाटक के तटीय हिस्सों में तेज हवाओं (30-50 kmph) के साथ बारिश होगी।
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मूड (Delhi Weather Update)
दिल्लीवालों को इस वीकेंड हल्की बारिश और बादलों से राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राजधानी में शनिवार और रविवार हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। सप्ताह भर दिल्ली में कभी बादल छाएंगे तो कभी हल्की बौछारें होंगी, जिससे उमस से थोड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मुंबई में 14-21 सितंबर तक रुक-रुक कर भारी बारिश (Mumbai Rain Forecast)
मुंबई और आसपास के इलाकों में 14-15 सितम्बर को भारी बारिश की संभावना है। इससे लोकल ट्रेनों और ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है।
16-19 सितंबर तक हल्की बारिश और बौछारें जारी रहेंगी। 20-21 सितंबर को फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होने की चेतावनी है।
ओडिशा और आंध्र में अलर्ट ( Heavy Rain in Odisha & Andhra)
IMD ने चेतावनी दी है कि 13 सितंबर को ओडिशा, तटीय आंध्र और यनम में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। तेलंगाना में 14 सितंब तक तेज बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र में 13 से 15 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं।
बिहार-झारखंड में बारिश का कहर (Bihar & Jharkhand Weather)
बिहार में आज भारी बारिश की संभावना है। झारखंड में रांची और आसपास के जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त किया है। रांची एयरपोर्ट से दो फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ीं। 15 सितंबर तक बारिश जारी रहेगी, उसके बाद मौसम सुधरने की उम्मीद है।
उत्तर भारत में मानसून की दस्तक (North India Forecast)
उत्तराखंड: 13 से 16 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी आज और 14 सितंबर को तेज बारिश होगी। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।
पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश (Northeast Rain Alert)
- असम और मेघालय: 16 सितंबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा
- नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा: 15 सितम्बर तक लगातार बारिश
- अरुणाचल प्रदेश: 13-15 सितंबर तक भारी वर्षा
तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट (Telangana Heavy Rainfall)
तेलंगाना के 19 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। तेलंगाना के निर्मल, निजामाबाद, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। वहीं आदिलाबाद, हैदराबाद समेत 14 जिले में येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। हैदराबाद और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications