Aaj Ka Mausam: कोहरे के आगोश में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली में येलो अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक कड़ाके की सर्दी पड़ रही है , भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 8 जनवरी को उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में घना कोहरा और शीतलहर का आतंक बना रहेगा। IMD ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति अगले 5 से 7 दिनों तक रहेगी। दिल्ली से लेकर यूपी तक कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, जिससे ट्रेनें-फ्लाइट्स सभी प्रभावित हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। कई राज्यों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। IMD और प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करने और गति सीमित रखने की सलाह दी है।
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। IMD ने गुरुवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है और 'येलो अलर्ट' जारी किया हुआ है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान -19-21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के आस-पास रह सकता है। हालांकि आज यहां पर AQI में मामूली सुधार देखने को मिल रहा है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 277 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -274 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -278 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -282 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -265 AQI

Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार है, यहां पर पहले से ही ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और आस-पड़ोस के इलाकों में दिन और रात दोनों समय तापमान कम रहेगा। घना कोहरा सुबह और शाम के समय दिखाई देगा, जिससे दृश्यता कम और यात्रा में परेशानी हो सकती है।
Aaj Ka Mausam: दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कड़ाइकल जैसे तटीय इलाकों में आज से भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफ़ानी हवाएं आने की चेतावनी है। यह मौसम दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव क्षेत्र के कारण है। टीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में जाने से परहेज़ करने की सलाह दी गई है। तो वहीं तमिलनाडु के 15 जिलों में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam: लोगों के लिए सुझाव
- बाहर निकलते समय गर्म कपड़े, टोपी और दस्ताने पहनें।
- कोहरे में वाहन चालक हेडलाइट का प्रयोग करें।
- बुजुर्गों, बच्चों का विशेष ध्यान दें।
- कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं।
- ट्रेनें और उड़ानों में देरी हो सकती है, इसलिए अपडेट लेकर ही घर से निकलें।












Click it and Unblock the Notifications