Aaj Ka Mausam: हाड़ कंपाने वाली सर्दी से कांप रहा यूपी-बिहार, दिल्ली कोहरे से परेशान, अब बढ़ेगी गलन
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: पूरा उत्तर भारत इस वक्त कोहरा और शीतलहर की चपेट में हैं, सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण लोगों का चलना-फिरना मुहाल हो रहा है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि आज से लेकर आने वाले पूरे हफ्ते में अब दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ , पंजाब, हरियाणा में जबरदस्त ठंड पड़ेगी और लोगों को हाड़ कंपाने वाली सर्दी झेलनी पड़ेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक 6-7 जनवरी के बीच राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार , पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलेगी, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam Delhi: दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली, नोएडा, में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं। ई ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।दिन के दौरान धूप निकल सकती है।
हल्की बूंदाबांदी के आसार भी दिख रहे हैं
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6-8 °Cऔर अधिकतम तापमान 15-17 °C के आस-पास रह सकता है तो वहीं आज हल्की बूंदाबांदी के आसार भी नजर आ रहे हैं, यहां पर AQI थोड़ा सुधरा है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -201 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -251 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क 204 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -288 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली 289 AQI
Aaj ka Mausam : उत्तर प्रदेश का मौसम
UP के कई भागों में सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ में ठंड के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है तो वहीं यहां पर आज तापमान 5 से 9 डिग्री (न्यूनतम), 17 से 21 डिग्री (अधिकतम) रहने वाला है, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव है, जिससे ठंड बढ़ेगी।
Aaj ka Mausam: बिहार में पड़ रही है कड़ाके की सर्दी
कड़ाके की ठंड के बीच आज पटना, गया, भागलपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश होने के आसार है, जिससे सर्दी में इजाफा होगा। यहां न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। भोजपुर, सारण, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, कैमूर (भभुआ), पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा, जमुई, बांका में भी कोहरे का अलर्ट जारी है।
Aaj ka Mausam: राजस्थान का मौसम
राजस्थान के कई हिस्सों में सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है। जयपुर, सीकर, चूरू, बीकानेर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अजमरे, अलवर, बिकानेर और सीकर में भयंकर ठंड पड़ रही है।
Aaj ka Mausam: पहाड़ों पर होगी बर्फबारी
पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मध्य भारत में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जाएगी। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की नमी बनी रह सकती है।
Aaj ka Mausam: दक्षिण भारत में मौसम सामान्य
वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो यहां मौसम उत्तर के मुकाबले ज्यादा अनुकूल रहेगा। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है, कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे लेकिन भारी बारिश की संभावना कम है। कुल मिलाकर आज उत्तर भारत में ठंड और कोहरे से सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि दक्षिण भारत में मौसम अपेक्षाकृत साफ और सुहावना बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications