Aaj ka Mausam: दिल्ली-मुंबई में झमाझम बारिश, राजस्थान-उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj ka Mausam (Weather Forecast):भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार 26 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक गुजरात में 30 अगस्त तक और राजस्थान में 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी।

अगस्त का आखिरी हफ्ता देशभर के कई राज्यों के लिए चुनौतीभरा साबित हो सकता है। राहत की बारिश के साथ ही बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ा हुआ है। आइए जानें देशभर में कैसा रहेगा आज का मौसम।

Aaj ka Mausam Weather Forecast

दिल्ली का हाल (Delhi Weather)

राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। मंगलवार सुबह भी लोगों ने राहतभरा मौसम महसूस किया। अगस्त महीने में अब तक दिल्ली में 254.8 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है, जो सामान्य औसत 233.1 मिमी से ज्यादा है। दिल्ली के लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23-26°C और अधिकतम तापमान 32-33°C के बीच रहेगा। दिल्ली में 30 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश और गरज-चमक के आसार है।

मुंबई अपडेट (Mumbai Weather)

मंगलवार सुबह मुंबई में भी भारी बारिश हुई। सियॉन के गांधी मार्केट और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे सहित कई जगह जलजमाव देखने को मिला। अगले दो दिन तक शहर में येलो अलर्ट रहेगा और मध्यम बारिश की संभावना है।

राजस्थान का हाल (Rajasthan Weather)

लगातार बारिश से बांसवाड़ा जिले की नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कई इलाके बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश का असर जनजीवन पर साफ दिख रहा है। प्रशासनिक आदेश के तहत राज्य के 19 जिलों में सभी स्कूल बंद कराए गए हैं। दो दिनों से जारी बारिश ने आम लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है।

मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एहतियातन प्रशासन ने सरकारी व निजी स्कूलों के साथ आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रखने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने उदयपुर, राजसमंद और सिरोही जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झुंझुनू, प्रतापगढ़, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस बीच जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है और लोगों से अपील की है कि प्रभावित इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें।

जम्मू-कश्मीर का मौसम अपडेट (Jammu Kashmir Weather)

जम्मू संभाग में 26 अगस्त को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। जम्मू निदेशालय शिक्षा विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर बताया कि अगले 48 घंटों में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में बादल फटने और फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी कि जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी, उधमपुर, राजौरी, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में 27 अगस्त तक मध्यम से तेज बारिश के साथ बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की संभावना बनी रहेगी, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में।

भदरवाह में मूसलधार बारिश से जनजीवन ठप हो गया। डोडा जिले में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं। भूस्खलन के खतरे के चलते भदरवाह-बनी-बसौली-पठानकोट और भदरवाह-चंबा सड़कें बंद कर दी गई हैं। उधमपुर हाईवे पर भी भारी भूस्खलन से पेट्रोल पंप को नुकसान हुआ है।

केरल व दक्षिण भारत

26-29 अगस्त के बीच केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

देहरादून, टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां सप्ताहभर भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+