Aaj Ka Mausam: क्रिसमस पर छाया घना कोहरा, कई राज्यों में चलेगी शीतलहर,जानिए दिल्ली से पहाड़ों तक का हाल
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 25 December 2025: पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कोहरे और शीतलहर ने कहर बरपाया हुआ है। आज क्रिसमस के दिन भी दिल्ली से लेकर यूपी तक कोहरा छाया हुआ है, सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण लोगों का सड़कों पर चलना फिरना मुश्किल हो रहा है, बहुत सारी ट्रेनें और फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं।
मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज कई राज्यों में शीतलहर और घना कोहरा लोगों को तंग करेगा इसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि देशभर में क्रिसमस के मौके पर मौसम का मिजाज पूरी तरह सर्द बना रहने वाला है।

उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी इलाकों तक ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा, जबकि कई राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साफ कहा है कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड अपने चरम पर होगी।
Aaj ka Mausam 25 December 2025 Delhi: दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कोहरे और स्मोग की दोहरी मार लोग झेल रहे हैं, हालांकि पहले की तुलना में यहां की हवा में सुधार हुआ है और इसी वजह से CAQM ने GRAP-4 की पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा दी हैं हालांकि GRAP के स्टेज 1, 2 और 3 के प्रतिबंध अभी भी लागू रहेंगे वैसे राजधानी में हवा शुष्क है और दिन में धूप खिलेगी।
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने की उम्मीद
यहां पर अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। आज भी यहां पर AQI खराब है, हालांकि पहले की तुलना मेें इसमें कुछ सुधार हुआ है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -393 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -371 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क 339 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -388 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली 389 AQI
Aaj ka Mausam 25 December 2025: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 25 दिसंबर को बर्फबारी और बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फ गिरने से तापमान शून्य के आसपास या इसके नीचे भी जा सकता है।
Aaj ka Mausam 25 December 2025 : मध्य भारत का हाल
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रात के समय ठंड बढ़ेगी।राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है जिसके लिए अलर्ट जारी है।

Aaj ka Mausam 25 December 2025: पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में ठंड के साथ हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा सकता है, जिससे सुबह के समय लोगों का ठिठुरन से सामना हुआ है तो वहीं यूपी के कई जिले भी कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं, जिससे लोगों को हाड़कंपाने वाली सर्दी झेलनी पड़ रही है।
Aaj ka Mausam 25 December 2025 दक्षिण भारत का मौसम
दक्षिण भारत में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में तापमान सुहावना बना रहेगा, हालांकि तटीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications