Aaj ka Mausam: दिल्ली में आंधी-बारिश, मुंबई-चेन्नई और कोलकाता में चेतावनी, कई राज्यों में IMD का अलर्ट
Aaj ka Mausam (Weather Forecast): भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार (23 अगस्त) को तमिलनाडु, दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है। आइए जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम।
दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 23 से 27 अगस्त तक लगातार बारिश की संभावना है। 26 अगस्त को आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 23, 24 और 25 अगस्त को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

तमिलनाडु और चेन्नई का मौसम
- IMD ने कडलूर, चेंगलपट्टु, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेन्नई और आसपास के जिलों में मध्यम से तेज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।
- मरीना बीच, एग्मोर, नुंगमबक्कम और गिंडी में बारिश दर्ज की गई। ईरोड, कृष्णागिरि, वेल्लोर समेत कुछ जिलों को छोड़कर तमिलनाडु के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान।
मुंबई और महाराष्ट्र का हाल
- मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार भारी बारिश से जलभराव और यातायात प्रभावित। शनिवार से सोमवार तक मध्यम बारिश का अनुमान।
- मुंबई में अगले सात दिन तक आर्द्र और उमस भरा मौसम बना रहेगा। मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश और घने बादलों की संभावना है।
कोलकाता में वीकेंड पर तेज बारिश का अलर्ट
- कोलकाता और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना। 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका।
- साल्ट लेक, डम डम, रशबिहारी एवेन्यू और EM बायपास में जलभराव से ट्रैफिक जाम होने से लोगों को परेशान हो रही है।
- बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर एरिया बनने से अगले हफ्ते भी बारिश जारी रहने का अनुमान है।
अन्य राज्यों का हाल
- गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होगी।
- आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और केरल में भी तेज बारिश की संभावना है।
- मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 23-24 अगस्त के बीच जोरदार बारिश होने की संभावना है।
- उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की आशंका है।
आने वाले हफ्ते में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान लोगों के लिए चुनौती बन सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अलर्ट का पालन करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications