Aaj ka Mausam: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, मुंबई में रेड अलर्ट जारी, पढ़ें आज का वेदर अपडेट

Aaj ka Mausam (Weather August 16): दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने 17 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। राजधानी में हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश कहर बरपा रही है और कई इलाकों में बादल फटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

यूपी, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना नहीं है। 17 और 18 अगस्त को राज्य के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई शहरों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj ka Mausam Weather August 16

Delhi weather forecast: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

16 अगस्त: दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो जगह बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। नमी (ह्यूमिडिटी) का स्तर 90% से 65% के बीच रहेगा।

17 अगस्त: आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहेगा और हल्की बारिश या फुहारें पड़ने की संभावना है। दिन का तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। नमी 90% से 65% के बीच रहेगी।

18 अगस्त: बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। दिन का तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान नमी का स्तर 85% से 60% तक रहेगा।

Mumbai weather forecast: मुंबई में बारिश का कहर: रेड अलर्ट जारी, शहर की रफ्तार थमी

🔹 मुंबई में शनिवार सुबह भारी बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई। तेज बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया और सड़क यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सुबह के समय रेल की पटरियां पानी में डूबी नजर आईं। सड़कों पर लोग घुटनों तक पानी में पैदल चलते दिखे। विजिबिलिटी भी बहुत कम हो गई।

🔹 भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को जारी ऑरेंज अलर्ट को बढ़ाकर रेड अलर्ट कर दिया है। मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जरूरी काम न हो तो घर से बाहर न निकलें।

🔹 मुंबई में अगले 3-4 घंटों के दौरान रत्नागिरी, रायगढ़, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर ज़िलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

🔹 मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कई प्रमुख जगहों पर यातायात बाधित हुआ है। मानखुर्द टी-जंक्शन से महाराष्ट्र नगर तक जाने वाली सुरंग को बंद करना पड़ा। सियॉन और बांद्रा रेलवे स्टेशनों पर भी पटरियां जलमग्न हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+