IMD Alert: मानसून की तबाही अभी और रहेगी जारी, मौसम विभाग ने नए अलर्ट में बताया मूसलाधार बारिश की वजह

IMD Alert: इस साल भारत में मानसून का अलग ही रूप देखने को मिला है। जून और जुलाई की तुलना में अगस्त में देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्य भारी बारिश और बाढ़ की तबाही झेल रहे हैं। 1 जून से 2 सितंबर तक 780.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 721.1 मिमी से लगभग 8% अधिक है। सितंबर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 28 अगस्त से 3 सितंबर के बीच पूरे देश में 48% अधिक बारिश हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगस्त 2025 में ऐतिहासिक तौर पर दिल्ली सहित उत्तर भारत में रिकॉर्ड बारिश हुई है। 1901 के बाद से अब तक 13वां सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। पंजाब, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भारी वर्षा के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई है।

IMD Alert

IMD Alert: सितंबर में मानसून की वजह से भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि इस साल होने वाली बहुत ज्यादा बारिश की वजह मानसून ट्रफ की स्थिति है। आईएमडी के मुताबिक, 'मानसून ट्रफ समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में बना हुआ है। इसकी वजह से निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर तक फैला है, जिसके कारण बड़े हिस्से में बारिश हो रही है।' मौसम विभाग ने अपने हालिया अलर्ट में बताया कि एक अन्य ट्रफ उत्तर-पूर्व अरब सागर से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसकी वजह से इस बार देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पैटर्न सामान्य नहीं है। कुछ इलाकों में बारिश उम्मीद से कम हुई है और कुछ इलाकों में लगातार बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें: IMD Rain Alert: सितंबर में भी खूब बरसेंगे बादल, जानें मौसम विभाग ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया है अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कुछ राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश तक का अनुमान जारी किया है। गुजरात में 4 से 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, सौराष्ट्र और कच्छ में 6 और 7 सितंबर को बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी भारत में बारिश की बात करें, तो कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 4 से 6 सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है। मराठवाड़ा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। 4 से 6 सितंबर के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत की बात करें, तो राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में 4 से 10 सितंबर तक भारी बारिश होने की आशंका है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और बारिश की वजह से आपदा ग्रस्त राज्य घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली में बरसे बादल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+