Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में आज भी रहेगा मौसम भीगा-भीगा, जानिए अपडेट
Aaj Ka Mausam: अगस्त के पहले दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अनुमान है इसलिए येलो अलर्ट जारी है। आईएमडी का कहना है कि पूरे देश में मानसून की बारिश हो रही है।
जुलाई में सामान्य से 7 प्रतिशत ज्यादा बरसात हुई है, जो कि सकारात्मक बात है। अगस्त में भी मानसून की अच्छी बारिश का अनुमान है। दिल्ली में आने वाला हफ्ता भी भीगा-भीगा ही रहेगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनताम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

तो वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो इसमें पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 111 दर्ज किया गया है। बारिश के कारण यहां की आबोहवा पहले से थोड़ी बेहतर हुई है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -78 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -81 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -97 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -87 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 111 एक्यूआई
दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा , हिमाचल, राजस्थान में आज भी जमकर बादल बरसेंगे, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)
कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल , मंडी, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश
ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु में येलो अलर्ट जारी है।
महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला (Aaj Ka Mausam)
अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, नागपुर, नांदेड़, नंदुरबार, नासिक में जमकर बरसात होगी, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
21 जिलों में बरसेगा सावन (Aaj Ka Mausam)
आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, इटावा, फैजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कानपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ में सावन बरसेगा, येलो अलर्ट शुक्रवार को भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications