Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में बरसेंगे मेघ, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम?
Aaj Ka Mausam: मानसूनी बारिश ने शनिवार को जमकर दिल्ली में उत्पात मचाया, लगातार हो रही बरसात के कारण रक्ष बंधन के त्योहार की चमक फीकी पड़ गई। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि रविवार-सोमवार को भी राजधानी में बरसात होगी और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक कर लें।रविवार के तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनताम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

यहां की आबोहवा में सुधार हुआ है दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 125 दर्ज किया गया है। बारिश के कारण यहां की आबोहवा पहले से थोड़ी बेहतर हुई है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -77 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -88 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -94 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -88 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 125 एक्यूआई
उत्तराखंड में भारी बरसात होने की आशंका (Aaj Ka Mausam)
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भारी बरसात होने की आशंका है। आईएमडी ने देहरादून समेत राज्य के सभी जिलों में 12 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, इसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी है, मौसम विभाग ने बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला में भारी बरसात की आशंका व्यक्त की है।
मणिपुर, मेघालय में भी जमकर बरसेंगे मेघ
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में आज जमकर बरसेंगे मेघ, यहां पर अलर्ट जारी है।
कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश
ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु में अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला
अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर और मुंबई में येलो अलर्ट जारी है।
यूपी में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, इटावा, फैजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी में आज तेज बरसात होगी, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का ये दौर 12 अगस्त तक जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications