Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम?
Weather Updates: पूरे देश में गर्मी का कहर जारी है, कई राज्यों में तो 'हीटवेव' ने अभी से ही लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है हालांकि राजधानी दिल्ली में एक-दो दिनों से राहत है।

भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि आज भी नेशनल कैपिटल में पूरे दिन आसमान साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी लेकिन बारिश और लू की कोई संभावना नहीं है।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा
आज दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में तेज हवाओं का दौर आज से लेकर अगले चार-पांच दिनों तक जारी ही रहेगा लेकिन ये हवाएं गर्मी से लोगों को राहत देंगी।
अगले तीन-चार दिनों तक हल्की फुहार पड़ सकती है
पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से वहां पर बारिश हो रही है, इसका असर दिल्ली-एनसीआर पर भी पड़ेगा और इसलिए बीच-बीच में अगले तीन-चार दिनों में यहां हल्की फुहार पड़ सकती है। राहत की बात ये है कि इन दिनों राजधानी में प्रदूषण पहले से काफी बेहतर स्थिति में है ।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 159 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 179 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 149 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 189 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -117 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -115 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
क्या है अन्य राज्यों का हाल?
जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में अगले पांच दिनों के लिए 'हीटवेव' का अलर्ट जारी है, कई राज्यों में तो गर्मी का कहर देखते हुए अप्रैल में ही गर्मी की छुट्टियां कर दी गई हैं।
हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश की संभावना
पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ , पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इस वक्त गर्मी काफी प़़ड़ रही है इसलिए यहां भी लोगों के लिए एडवाइजरी लागू है। तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है जबकि असम, सिक्किम, त्रिपुरा , कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में गर्मी का दौर जारी है, यहां भी लोग बारिश का इंतजार शिद्दत से कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications