Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में चलेगी हीटवेव, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम?

Weather Updates: पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है, कई राज्यों में तो जमकर लू चल रही है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में अब लोगों को हीटवेव औऱ ज्यादा परेशान करेंगी।

फिलहाल दिल्ली में पिछले दिनों बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत है लेकिन आज आईएमडी के मुताबिक दिन में तेज हवाएं चलेंगी और मौसम ड्राई रहेगा।

Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 7 दिनों तक दिल्ली में लू नहीं चलेगी , आज यहां अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है। वैसे आपको बता दें कि दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण में काफी सुधार हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 121 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 141 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 113 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 119 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -123 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -113 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

लू को लेकर अलर्ट जारी

अगर अन्य राज्यों की बात करें तो बिहार में इस वक्त गर्मी का प्रकोप चरम स्तर पर है, आज भी यहां के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में भी गर्मी का बुरा हाल है, आज यहां पर तापमान चालीस तक पहुंच सकता है।

पश्चिमी यूपी में आज हल्की बरसात हो सकती है

जबकि यूपी में भी लखनऊ समेत कई जिलों में भी हीटवेव के लिए अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि पश्चिमी यूपी में आज हल्की बरसात हो सकती है। जबकि पंजाब,हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ में भी लू चलेगी।

हिमाचल, उत्तराखंड ,कश्मीर में बारिश होगी

जबकि हिमाचल, उत्तराखंड ,कश्मीर में बारिश होगी जबकि असम, सिक्किम, त्रिपुरा , कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में मौसम शुष्क रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+