Heat Wave Alert: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, IMD का अपडेट काफी डराने वाला

Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में अब भीषण गर्मी पड़ने वाली है, भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट काफी डराने वाला है।

आईएमडी ने 18 मई तक दिल्ली, पंजाब, यूपी सहित कई राज्यों में लू चलने की आशंका जताई है और इसलिए अलर्ट जारी किया है, उसका कहना है कि इस हफ्ते के अंत तक कई राज्यों में पारा 45 डिग्री पहुंच जाएगा।

Heat Wave Alert

सभी को एहतियात बरतने की जरूरत

उसका कहना है कि 16 मई से 18 मई के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में जमकर गर्मी पड़ेगी और इस कारण सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है। मौसंम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में इस वक्त शुष्क पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय हैं जिसके कारण इस वक्त यहां पर तपन बढ़ गई है।

Recommended Video

    Heat Wave Alert: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

    अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जा सकता है

    जहां तक दिल्ली की बात है तो पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में पारा बढ़ रहा है और यह सप्ताहांत तक जारी रहेगा, कोई पश्चिमी विक्षोभ ना होने के कारण यहां पर बारिश भी नहीं होगी । आज यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो कि सामान्य से बहुत ज्यादा है।

    प्रदूषण की स्थिति काफी बेहतर

    दिल्ली में फिलहाल प्रदूषण की स्थिति काफी बेहतर है, The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 111 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 122 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 118 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 114 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -121 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली -111 AQI

    यह भी जानिए

    • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
    • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
    • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
    • 201 से 300 के बीच 'खराब',
    • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
    • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

    तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, गिलगित और बाल्टिस्तान में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। तो वहीं केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गोवा और तमिलनाडु में बरसात हो सकती है इसलिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।

    कब आएगा मानसून?

    भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है, उसका कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई के आसपास केरल में प्रवेश कर जाएगा और इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+