Aaj Ka Mausam: नए साल के जश्न में पड़ेगा खलल! 6 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, बढ़ेगी गलन
Aaj Ka Mausam: कोहरे और शीतलहर के आगोश में समाए उत्तर भारत में लोग आज साल 2025 की विदाई और नववर्ष 2026 के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं लेकिन नए साल के जश्न में बारिश खलल डाल सकता है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में देश के 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी की आशंका व्यक्त की है, जिससे कि पारा गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।
जिन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, वो हैं दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर, जहां पर पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
घने कोहरे के चलते दिल्ली और नोएडा में दृश्यता बुरी तरह बाधित है ऊपर से बारिश के अलर्ट ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। मालूम हो कि कोहरे के कारण यातायात प्रभावित है, दृश्यता कम होने की वजह से सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बहुत सारी उड़ानें प्रभावित हैं, कई फ्लाइट्स और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं। आज यहां अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री रहने का अनुमान है तो वहीं इसकी आवोहवा आज भी खराब है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 393 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -367 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -378 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -372 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -375 AQI
Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर जैसे हालात
उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह-शाम घना कोहरा छाया हुआ है। कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। ठंडी हवाओं के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं किसान भी मौसम को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।

Aaj Ka Mausam: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते तापमान शून्य के नीचे पहुंच सकता है। पर्यटकों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Aaj Ka Mausam: तापमान में लगातार गिरावट
उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। नए साल की शुरुआत भी ठंड और कोहरे के साथ होने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam: दक्षिण भारत का मौसम
दक्षिण भारत में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन ठंडी हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग की सलाह
- घने कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें
- ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें
- पहाड़ी इलाकों में यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें












Click it and Unblock the Notifications