Aaj Ka Mausam: कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, पटना में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 4 राज्यों में बारिश की आशंका

Aaj Ka Mausam: पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड से बुरी तरह से कांप रहा है, कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट लोगों को काफी परेशान करने वाला है क्योंकि आईएमडी ने कहा कि 4 राज्यों में बारिश की आशंका है, जिससे कंपकपी बढ़ेगी।

आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका व्यक्त की है जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है और गलन बढ़ेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि 28 दिसंबर तक मौसम का यही हाल रहेगा। कई राज्यों में 'कोल्डवेव' जैसी स्थिति दिख रही है, जिसकी वजह से लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। दृश्यता कम होने के वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। कोहरे के कारण फ्लाइट की उड़ानों में देरी हो रही है तो वहीं कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद शुष्क है और AQI बहुत ज्यादा खराब है लेकिन दिन में यहां पर धूप निकलेगी। तापमान अधिकतम लगभग 18-19°C व न्यूनतम लगभग 11°C रहेगा।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -455 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -447 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -439 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -438 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -431 AQI

Aaj Ka Mausam: बिहार में टूटा ठंड का रिकॉर्ड

पटना में मंगलवार को सबसे सर्द दिन रहा, कल यहां दिन में तापमान 14 डिग्री पहुंचा गया था, यहां सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज भी यहां पर पूरे दिन के लिए 'कोल्डवेव' का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा है कि अगले चार दिनों तक यहां पर मौसम का यही हाल रहने वाला है और सूरज भगवान के दर्शन दुर्लभ रहेंगे।

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है । बर्फ गिरने से तापमान शून्य के आसपास पहुंच गया है। पर्यटक स्थलों पर ठंड काफी बढ़ गई है और कई जगहों पर सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Aaj Ka Mausam

मध्य और पूर्वी भारत

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाएं चल रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित है।

Aaj Ka Mausam: दक्षिण भारत का मौसम

दक्षिण भारत के राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश-में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है। कुछ तटीय इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि बाकी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+