Aaj Ka Mausam: घने कोहरे के आगोश में UP, दिल्ली में येलो अलर्ट, पहाडो़ं पर होगी बर्फबारी, बढ़ेगी गलन
Aaj Ka Mausam: पूरा उत्तर भारत इस वक्त भीषण ठंड की मार सह रह है, शीतलहर और कोहरे ने जीना मुहाल किया है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट और ज्यादा परेशान करने वाला है। उसने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ मध्य भारत में एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से अब राज्यों में बारिश का दौर शुरू होगा और पारा गिरेगा, जिससे सर्दी बढ़ेगी।
मौसम का ये हाल पूरे हफ्ते ऐसे ही रहने वाला है इसलिए सभी को अपनी हेल्थ का ख्याल रखने की जरूरत है। हिमाचल, उत्तराखंड, और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जिससे पारा गिरेगा और गलन बढ़ेगी।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 4 जनवरी 2026 की सुबह भी घने कोहरे और बर्फीली हवाओं के साथ हुई है। IMD ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है ,दृश्यता कम होने से ट्रैफिक प्रभावित है, सड़कों पर वाहन कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं तो वहीं ट्रेनें, फ्लाइट्स सभी अपने निर्धारित वक्त से पीछे चल रहे हैं, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आज यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है तो वहीं इसकी आवोहवा में पहले से सुधार हुआ है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 277 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -254 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -258 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -232 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -225 AQI
Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने के आसार है, जिससे गलन बढ़ेगी। मनाली, डलहौजी और लाहौल में ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल में येलो अलर्ट जारी है।पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, इस पूरे हफ्ते यहां पर मौसम ऐसे ही रहने वाला है
Aaj Ka Mausam: यूपी के 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। ठंडी हवाओं के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है तो वहीं आज यहां के 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। ये 11 जिले हैं- बरेली, आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज (इलाहाबाद), मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, अलीगढ़ और अयोध्या। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम अपडेट देखें।
Aaj Ka Mausam: मध्यप्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट
भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर में आज हल्की से मध्य बारिश का अनुमान है, जिससे गलन बढ़ेगी।
Aaj Ka Mausam : इन जगहों पर भी मौसम है खराब
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में ठंड और कोहरे का असर जारी है। कई इलाकों में दृश्यता कम है, मुंबई और आसपास (महाराष्ट्र) में 4 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है, जिससे वहां मौसम अपेक्षाकृत नम और ठंडा रहेगा। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में हल्की बारिश और नमी बनी रह सकती है।












Click it and Unblock the Notifications