Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, राजस्थान में रेड अलर्ट, जानिए कब होगी बारिश?
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की कहर से हर कोई तंग है, लोग बारिश की आस में टकटकी निगाहों से आकाश की ओर देख रहे हैं तो आपको बता दें कि उनका इंतजार आज शाम तक खत्म हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार शाम तक दिल्ली में धूल भरी आंधी आ सकती है और पानी बरस सकता है।
आईएमडी का कहना है कि आज से लेकर 17 जून तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी हालांकि आज दिन में यहां पर लू चलने की आशंका है और इसलिए ही यहां पर हीटवेव का रेडअलर्ट जारी है। आज अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।

शाम को धूल भरी हवाएं जब चलेंगी, तब उसकी स्पीड करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। हालांकि उसने लोगों से धूप से बचने की सलाह दी है।
दिल्ली की आबोहवा फिर से खराब (Aaj Ka Mausam)
अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो एक बार फिर से यहां पर प्रदूषण बढ़ रहा है। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 212 दर्ज किया गया है, जो कि काफी खराब है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 212 एक्यूआई -खराब
- शादीपुर, दिल्ली - 234 एक्यूआई -खराब
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -159 एक्यूआई - मध्यम
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी - 159 एक्यूआई- मध्यम
- एफ मुंडका, दिल्ली - 265 एक्यूआई - बहुत खराब
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज (Aaj Ka Mausam)
आईएमडी ने पूर्वी यूपी में आज बारिश की आशंका व्यक्त की है। उसका कहना है कि आज काशी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, मुगलसराय में बरसात हो सकती है तो वहीं लखनऊ, सुलतानपुर, फैजाबाद, अयोध्या, प्रतापगढ़, कानपुर, प्रयागराज में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। सहारनपुर, उन्नाव, नोएडा में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा, यहां लू चलने की संभावना है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में रेड अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
पूरा राजस्थान भयंकर गर्मी की चपेट में है, श्रीगंगानगर, बीकानेर में तो गर्मी का तांडव चरम पर है। अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी पारा 45 डिग्री ही चल रहा है । राज्य के कई जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 जून के बाद यहां पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात
तो असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी भारी बारिश की आशंका है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है। त्रिपुरा और नगालैंड भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वो घर से निकलने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर लें।
कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में ऑरेंज जारी (Aaj Ka Mausam)
महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भी आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। बेंगलुरु में भी शाम तक बारिश संभव है तो वहीं आंध्रा और तेलंगाना में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज हल्की बरसात हो सकती है जबकि बंगाल और ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications