Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी में छाया घना कोहरा, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट डराने वाला
Aaj Ka Mausam: पूरा भारत कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं, देश के कई हिस्सों में ठंड अपने चरम पर है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम और मेघालय सहित कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। उसका कहना है कि दिसंबर माह के इन अंतिम दिनों में अब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है इसलिए सभी को हेल्थ के प्रति अलर्ट रहने की जरूरत है।

आज सुबह से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में ना कोहरा छाया हुआ है । कई जगहों पर दृश्यता बेहद कम है, जिससे यातायात प्रभावित है। दिन में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। कई पर्यटक स्थलों पर तापमान माइनस में चल रहा है।
Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। दृश्यता कम होने के वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत है। दिल्ली-एनसीआर: न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है तो वहीं आज शाम को फिर से ठंड बढ़ेगी। यहां पर आज न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री के बीच रह सकता है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -325 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -327 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -239 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -318 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -311 AQI

Aaj Ka Mausam: मध्य और पूर्वी भारत
मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बना हुआ है। सुबह के कोहरा छाया हुआ है और दिन में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। तापमान में गिरावट होगी और सर्दी बढ़ेगी।
पश्चिम और दक्षिण भारत (Aaj Ka Mausam)
राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में ठंड तेज है, जबकि गुजरात में मौसम शुष्क और ठंडा बना हुआ है। दक्षिण भारत-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश-में मौसम सामान्य है। कुछ तटीय इलाकों में हल्की ठंड के साथ नमी बनी रह सकती है।
मौसम को लेकर सलाह
- सुबह और देर रात कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
- शीतलहर से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, खासकर बच्चे और बुजुर्ग।
- पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा से पहले स्थानीय मौसम और सड़क स्थिति की जानकारी लें।












Click it and Unblock the Notifications