Delhi Weather Update: ठंड से कांप रही है दिल्ली, कोहरे के चलते 23 ट्रेनें लेट, एयरपोर्ट पर शून्य दृश्यता

Delhi Weather News in Hindi: उत्तर भारत में सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी मुश्किल हो रही है।

Delhi Weather Update

दिल्ली एयरपोर्ट पर इस वक्त zero visibility है, जिसकी वजह से कई उड़ानों को रद्द किया गया है तो वहीं कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं।

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने आज सुबह 23 ट्रेनों की लिस्ट जारी की है, जो कि आज कोहरे की वजह से विलंब से चल रही हैं। दिल्ली -एनसीआर का पूरा क्षेत्र इस वक्त कोल्ड वेव की चपेट में हैं। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में पारा कई जगहों पर माइनस के नीचे चल रहा है।

मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश की आशंका भी व्यक्त की है। उसका कहना है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में तेज बरसात होगी और सर्दी बढ़ेगी। भयंकर सर्दी के बीच दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से ऊपर ही है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 313 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 321 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 341 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 361 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -352 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 381 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -378 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ तमिलनाडु कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा , बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में आज मौसम ड्राई रहेगा जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी , छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है और इन जगहों पर आज हल्की बारिश होने की भा अंदेशा व्यक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+