Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, चलेंगी बर्फीली हवाएं, IMD ने जारी किया Alert
Aaj Ka Mausam Update: देशभर में मौसम का उलटफेर जारी है, दिन में धूप और रात की ठंडी से लोग तंग हैं और ऊपरवाले से प्रार्थना कर रहे हैं कि सर्दी कम हो, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि इस वक्त देश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसकी वजह से कई राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी ने कहा है कि उत्तरभारत में 11 फरवरी तक आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा इसलिए सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

Delhi mai Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
आज भी Delhi -एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है, हालांकि दिन में धूप निकलेगी लेकिन तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री से 23 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वैसे यहां की आबोहवा में पहले से सुधार हुआ है लेकिन अभी भी इसकी स्थिति खराब ही है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 278 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -268 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -259 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 249 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -278 AQI

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश के लिए आज भी अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज यहां मालवा, अशोकनगर, बालाघाट, बड़वानी, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडौरी, गुना, ग्वालियर में मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है और कहा है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
Weather Updates: राजस्थान में बरसेंगे बादल
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीग, डीडवाना-कुचामन, धौलपुर, डूंगरपुर, दूदू, गंगापुर सिटी, हनुमानगढ़, जयपुर, जयपुर (ग्रामीण), जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, जोधपुर (ग्रामीण) में भारी बारिश का अनुमान है और इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Weather today: यूपी में शीतलहर के लिए अलर्ट जारी
आगरा, अलीगढ़, अयोध्या (फैजाबाद), आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, मथुरा, मेरठ में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप निकलेगा।
Weather today: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की आशंका
श्रीनगर, जम्मू, अनंतनाग, बारामूला, और किश्तवाड़ में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है और तूफानी हवाएं चलेंगी इसलिए यहां पर रेन अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications