Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, दिल्ली से कश्मीर तक जानें मौसम का हाल
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम का उलटफेर जारी है, कई राज्यों में पहले से हालात सुधरे हैं लेकिन सुबह-शाम का कोहरा अभी भी लोगों को तंग कर रहा है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक हिमाचल एरिया में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसकी वजह से आज हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा और तापमान में गिरावट आएगी।
IMD ने 6 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक इन राज्यो में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है और कहा है कि बारिश के दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Delhi mai Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
आज भी Delhi -एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है,हालांकि दिन में धूप निकलेगी और मौसम शुष्क रहेगा लेकिन शाम तक फिर से कोहरा देखने को मिलेगा। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री से 23 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वैसे यहां की आबोहवा में पहले से सुधार हुआ है लेकिन अभी भी इसकी स्थिति खराब ही है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 268 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -288 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -289 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 229 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -268 AQI

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश के लिए आज भी अलर्ट जारी
एमपी में सुबह घना कोहरा देखने को मिला है, मौसम विभाग ने आज यहां मालवा, अशोकनगर, बालाघाट, बड़वानी, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडौरी, गुना, ग्वालियर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
Weather Updates: राजस्थान में रेन अलर्ट
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीग, डीडवाना-कुचामन, धौलपुर, डूंगरपुर, दूदू, गंगापुर सिटी, हनुमानगढ़, जयपुर, जयपुर (ग्रामीण), जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, जोधपुर (ग्रामीण) में हल्की बारिश की आशंका के लिए अलर्ट जारी है।
Weather today: यूपी में शीतलहर के लिए अलर्ट जारी
आगरा, अलीगढ़, अयोध्या (फैजाबाद), आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, मथुरा, मेरठ में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ इलाकों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित है।












Click it and Unblock the Notifications