Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार को मिलेगी उमस से राहत! 18 राज्यों में Rain Alert, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 30 जून को देश के कई राज्यों में भीषण आंधी, वज्रपात और भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। उसने उत्तर-मध्य और पूर्वी भारत समेत देश के लगभग 18 राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया है, उसका कहना है कि इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं।
आईएमडी ने कहा कि बारिश होने के पीछे कारण मानसून के अलावा दो बड़े वायुमंडलीय सिस्टम का सक्रिय होना है। मध्य क्षोभमंडल में एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, वहीं निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से शुरू होकर सीधे तेलंगाना तक एक अन्य ट्रफ लाइन फैली हुई है। इन भौगोलिक परिस्थितियों के टकराने से ओलावृष्टि और धूलभरी आंधी की स्थिति बन रही है इसी कारण कई राज्यों बरसात की संभावना दिख रही है।

मौसम विभाग ने आज जिन राज्यों में आंधी -पानी की आशंका को व्यक्त किया है, ये राज्य हैं- उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिल नाडु और केरल ।
कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम?
दिल्ली में मंगलवार को दोपहर बाद 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं धूलभरी आंधी में बदल सकती हैं। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश की भी संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में होगी बरसात
मेरठ, नोएडा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। राजधानी लखनऊ में से आज उमस से थोड़ी राहत मिलेगी।
बिहार में हो सकती है बारिश
बिहार के पटना, नवादा, गया और सिवान में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलने के आसार हैं, यहां वज्रपात की भी आशंका है।
झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड के रांची, धनबाद और बोकारो में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी है और लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
आसमान से आफत बरसेगी
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा जैसे राज्यों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है। स्थानीय प्रशासन ने इन क्षेत्रों में बिजली गिरने और बाढ़ जैसे हालातों को लेकर लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।
पहाड़ों पर होगी बरसात
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में 30 जून से 2 लगाई के बीच भारी बारिश होगी। नैनीताल, रुद्रप्रयाग, शिमला और कुल्लू में रेन अलर्ट है तो वहीं आईएमडी ने पर्यटकों से अपील की है कि एक बार घूमने निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर चेक करें।














Click it and Unblock the Notifications