Aaj Ka Mausam: 6 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बढ़ेगी सर्दी

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में एक बार फिर से सर्दी लौट आई है, कई राज्यों में भारी बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट बेहद डराने वाला है, उसका कहना है कि देश के 6 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने आज से लेकर 1 फरवरी तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है लो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम का हाल जरूर जान लें और सेहत का ख्याल रखें।

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam Kaisa rahega: इन राज्यों में हो सकती है बर्फबारी

मौसम विभाग ने कहा है कि हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेस के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की आशंका बनी हुई है और तूफानी हवाएं चल रही हैं, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है और इसी वजह से सर्दी की वापसी हुई है। हालांकि उसका कहना है कि 3-4 फरवरी से मौसम में परिवर्तन होगा और सर्दी में कमी आएगी।

Delhi Weather Update: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में बारिश की आशंका है, आईएमडी ने यहां पर तेज बर्फीली हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, हालांकि बारिश के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार हुआ।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली - 218 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -248 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -249 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 279 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -268 AQI
Aaj Ka Mausam

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में भारी बारिश की आशंका

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है, कुछ जिलों में येलो अलर्ट और कुछ जिलों में ऑरेजं अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर और बूंदी में येलो अलर्ट और चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर और जयपुर में ऑरेजं अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में दोपहर के बाद गरज के साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

Aaj Ka Mausam

UP Weather today: यूपी के कई जिलों में आंधी-पानी की आशंका

आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, और अयोध्या में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, प्रतापगढ़ तेज हवाओं के साथ आंधी-पानी की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+