Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बरसे बादल, कई राज्यों में Rain Alert, गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में लोग सर्दी का सितम जा रही है, हालांकि पहले से थोड़ी सी स्थिति में सुधार तो हुआ है लेकिन अभी भी ठंड परेशान ही कर रही है, शुक्रवार सुबह दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बरसात हुई है, जिससे मौसम में परिवर्तन हुआ है, आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले से ही यहां पर बारिश के लिए Orange Alert जारी किया हुआ था।
उसका कहना है कि आज पूरे दिन दिल्ली समेत देश के 9 राज्यों में बारिश होती रहेगी और तेज हवाएं चलेंगी जिससे एक बार फिर से कड़ाके वाली सर्दी का दौर जारी होगा। जहां-जहां बरसात का अलर्ट है, वो हैं दिल्ली, यूपी, एमपी, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली की आबोहवा मे ंसुधार नहीं
दिल्ली-एनसीआर में हालांकि सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हुई, जहां तापमान 19.4°C पर स्थिर बना रहा। विजिबिलिटी केवल 3 किलोमीटर तक सीमित थी, हवा में आर्द्रता का स्तर 64% दर्ज किया गया, और 11.9 किमी/घंटा की हल्की हवा ने मौसम को और ठंडा बना दिया। सुबह 6 बजे ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 'बहुत खराब' कैटेगरी में 362 पर पहुंच गया, हालांकि अब बरसात होने से इसमें सुधार की उम्मीद है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 362 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -368 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -379 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 339 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -368 AQI
Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में Rain Alert
मुंबई में मौसम हर सर्दी की तरह सामान्य बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 22°C के बीच रहा। उत्तर प्रदेश में सर्दी का मौसम लगातार ठंडा है। इस अवधि में तापमान 11°C से 24°C के बीच रहेगा। कर्नाटक में आज का दिन शांत और साफ है। 16.2 किमी/घंटा की मध्यम हवा चलने का अनुमान है और दिन में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन ठंडी हवाएं जरूर चलेंगी।

Aaj Ka Mausam: मध्यम से भारी बारिश की आशंका
23 से 25 जनवरी तक हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बरसात का अलर्ट जारी है। हिमाचल में 22 से 24 जनवरी के बीच भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, तो वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में , 23, 24 और 25 जनवरी को भारी बारिश, बर्फबारी की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications