Aaj Ka Mausam: दिल्ली को कोहरे से राहत नहीं, 6 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, बढ़ेगी गलन,जानें मौसम अपडेट
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में सर्दी कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं, कोहरे और शीतलहर ने जीना मुहाल किया हुआ है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट कहा गया है कि 21 से 25 जनवरी के बीच 6 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है और इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी , जिसके लिए अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त मौसम का अपडेट जरूर चेक करें।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है , यहां सुबह से कोहरे और स्मोग की घनी चादर छाई हुई है,भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 जनवरी, 2026 को दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। आज भी यहां पर न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सुबह 6 बजे ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 'बहुत खराब' कैटेगरी में 397 पर पहुंच गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 398 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -388 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -399 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 399 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -378 AQI
Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। उत्तराखंड के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है तो वहीं देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और उधमसिंहनगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तो वहीं शिमला का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

Aaj Ka Mausam: हल्के बादल छाए रहेंगे
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस और दिन का अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। बिहार में भी मौसम का पैटर्न ऐसा ही है, न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। लखनऊ, कानपुर, नोएडा, मेरठ और वाराणसी में कोहरा छाया हुआ है, जबकि पटना, गया और भागलपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications