Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी तूफानी हवाएं, बढ़ेगी गलन
Aaj Ka Mausam: पूरे उत्तर भारत में प्रचंड सर्दी का दौर जारी है , कोहरा और शीतलहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित कुल नौ राज्यों में भारी बारिश की आशंका है और इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी जिससे एक बार फिर से कड़ाके की ठंड से लोगों को दो-चार होना पड़ेगा।
मौसम विभाग ने हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम अपडेट चेक करें।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है , यहां सुबह से कोहरे और स्मोग की घनी चादर छाई हुई है,भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। आज भी यहां पर न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
दिल्ली की हवा की क्वालिटी खराब
मंगलवार सुबह घने कोहरे और शीतलहर के बीच दिल्ली की हवा की क्वालिटी तेज़ी से खराब हो गई। कई इलाकों में विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे यात्रा में काफी दिक्कतें आईं क्योंकि पूरे शहर में कोहरा छाया हुआ था। 20 जनवरी, 2026 को सुबह 6 बजे ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 'बहुत खराब' कैटेगरी में 397 पर पहुंच गया, जिससे स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 397 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -387 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -379 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 369 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -368 AQI

Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। उत्तराखंड के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है तो वहीं देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और उधमसिंहनगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तो वहीं शिमला का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

Aaj Ka Mausam: मौसम साफ और शुष्क
मध्य प्रदेश और गुजरात में शीतलहर जैसी स्थिति है। राजस्थान के कुछ ज़िलों में 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। तो वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। आंध्रा- पूर्वोत्तर में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में आने वाला है नया संकट! इन इलाकों में बारिश का अलर्ट! -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-MP समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट, चलेगी आंधी गिरेंगे ओले, क्या है दिल्ली का हाल? -
Russia floods: रूस के दागेस्तान में कुदरत का कहर! 3 लाख लोग अंधेरे में कैद, मखाचकाला में लगी इमरजेंसी -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications