Aaj Ka Mausam: ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, कई राज्यों में बारिश की आशंका, बढ़ेगी गलन, जानें दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam: पूरे उत्तर भारत में प्रचंड सर्दी का दौर जारी है , कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, तो वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई है, जिससे गलन और कंपकंपी बढ़ने के आसार हैं, हालांकि IMD का कहना है कि मौसम में दो -तीन दिन बाद फिर से तब्दीली देखी जाएगी और तापमान में इजाफा होगा।
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार पर पड़ेगा, जहां न्यूनतम तापमान आज के मुकाबले 'थोड़ा कम' रहने की उम्मीद है। IMD का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है , यहां सुबह से कोहरे और स्मोग की घनी चादर छाई हुई है. न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज हुआ। ट्रेने-फ्लाइट्स सब लेट चल रही हैं। आज भी यहां पर न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। ऊपर से दिल्ली की आबोहवा फिर से एक बूार बिगड़़ गई है, AQI बढ़कर 389 पहुंच गया है और फिलहाल इससे राहत मिलती दिख नहीं रही है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 389 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -387 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -379 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 369 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -368 AQI
Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। तो वहीं पंजाब-हरियाणा में 19 -25 जनवरी तक भारी बारिश की आशंका है। जम्मू, सांबा, उधमपुर, रियासी, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा में Yellow alert है।
Aaj Ka Mausam: मौसम साफ और शुष्क
मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में शीतलहर जैसी स्थिति है। तो वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। आंध्रा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की आशंका है तो वहीं पूर्वोत्तर में भी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे यहां पर भी तापमान में कमी आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications