Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Mausam: कड़ाके की ठंड के बीच कई राज्यों में Rain Alert, दिल्ली में स्मोग का आतंक, IMD ने क्या कहा?

Aaj Ka Mausam: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है, दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है, दृश्यता कम होने की वजह से सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में धुंध और भीषण सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि कई राज्यों में बारिश होगी जिससे गलन बढ़ेगी।आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश होने की आशंका है और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam

जबकि ठंड से ठिठुर रहे उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड है। दिल्ली में सुबह से कोहरे और स्मोग की घनी चादर छाई हुई है. न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज हुआ। ट्रेने-फ्लाइट्स सब लेट चल रही हैं। आज भी यहां पर न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। ऊपर से दिल्ली की आबोहवा फिर से एक बार बिगड़़ गई है, AQI बढ़कर 343 पहुंच गया है, जिसके बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के स्टेज 4 के तहत प्रदूषण पर सख़्त पाबंदियां दिल्ली-NCR में लागू कर दी गई हैं।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली - 379 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -389 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -349 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 359 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -358 AQI
Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की आशंका है और इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। तो वहीं पंजाब में आज, 19 -22 जनवरी को, हरियाणा-चंडीगढ़ में 19 - 22 जनवरी को तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को बरसात होने की आशंका है इसलिए यहां पर रेन अलर्ट जारी है।

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: मौसम साफ और शुष्क

मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में शीतलहर जैसी स्थिति है। तो वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+