Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Mausam: ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, दिल्ली में पारा पहुंचा 2 डिग्री, कई राज्यों में Rain Alert

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है, आज भी कई राज्यों में शुक्रवार की सुबह भयंकर सर्दी के साथ हुई है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाला पूरा सप्ताह अब ऐसे ही रहने वाला है और आसार नहीं है कि लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोक्ष के सक्रिय होने की वजह से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश के आसार बने हुए है और गलन बढ़ने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड है। दिल्ली में गुरुवार इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज हुआ। पालम में पारा 2.3 डिग्री तक पहुंच गया, मकर संक्रान्ति के बावजूद सर्दी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है, आज भी यहां पर पारे का यही हाल रहने वाला है। न्यूनतम तापमान कई इलाकों में 3-6°C के आसपास रह सकता है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली की आबोहवा फिर से खराब

ऊपर से दिल्ली की आबोहवा फिर से खराब गई है, AQI बढ़कर 343 पहुंच गया है, शाम तक यहां पर बरसात होने के भी आसार हैं, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली - 389 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -349 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -319 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 349 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -358 AQI


Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार है, यहां पर पहले से ही रेन अलर्ट जारी है , जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में रेड अलर्ट है। निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पर्यटकों को भी सलाह दी गई है कि वो मौसम अपडेट लेकर ही घूमने जाएं।

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: शीतलहर जैसी स्थिति

मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि रात और सुबह के समय ठंड का असर बना रहेगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति है। पश्चिमी भारत में दिन का तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है। लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और कोहरे वाले क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Aaj Ka Mausam

असम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार

पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है, हालांकि दिन हल्का गर्म और शुष्क रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+