Aaj Ka Mausam: सर्दी हुई कम लेकिन बारिश ने बढ़ाई टेंशन, 9 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में अब पारा चढ़ने लग गया है, जिससे लोगों को भयंकर सर्दी से राहत मिलती दिख रही है लेकिन अब बारिश ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है,जिसकी वजह से 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये नौ राज्य हैं एमपी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख। आईएमडी ने कहा है कि 'जिस वक्त बरसात होगी उस वक्त तूफानी हवाएं चलेंगी जिनकी स्पीड 40-50 किमी प्रतिघंटा होगी।'

Aaj Ka Mausam

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

आज Delhi-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। आज अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है तो वहीं बारिश के आसार नगण्य है

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली - 282 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -265 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -249 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 289 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -278 AQI
Aaj Ka Mausam

MP Weather Today : एमपी में बरसेंगे बादल

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, भोपाल, चंबल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, शहडोल और उज्जैन में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका

उदयपुर, जोधपुर, जयपुप, अजमेर, कोटा, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, भीलवाड़ा, अलवर में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।

UP Rain Alert: यूपी में रेन अलर्ट

लखनऊ, कानपुर, मथुरा, अयोध्या, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), झांसी, चित्रकूट, बांदा, सुल्तानपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, बहराइच, गोंडा में बरसात के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Jammu Kashmir Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की आशंका

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना आज भी बनी हुई है, जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+