Aaj Ka Mausam: महाशिवरात्रि पर बिगड़ेगा मौसम, 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,क्या दिल्ली में होगी बरसात?
Aaj Ka Mausam: आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है, देश के कई राज्यों में अब पारा चढ़ने लग गया है, जिससे लोगों को भयंकर सर्दी से राहत मिलती दिख रही है लेकिन महाशिवरात्रि के मौके पर देश के 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, जिससे लोगों के मंन में सवाल है कि क्या फिर से सर्दी लौटेगी? फिलहाल तो मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
आपको बता दें कि जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है उनके नाम हैं मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार। आईएमडी ने कहा है कि एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश के आसार बने हैं और जिस वक्त बरसात होगी उस वक्त तूफानी हवाएं चलेंगी जिनकी स्पीड 40 किमी प्रतिघंटा होगी।

Delhi mai Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
रविवार को पूरे दिन Delhi-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री से 24 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है तो वहीं बारिश के आसार नगण्य है
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 252 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -285 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -279 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 269 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -258 AQI
Aaj ka Mausam: येलो अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश के भोपाल, चंबल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, शहडोल और उज्जैन में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Weather Updates: राजस्थान में येलो अलर्ट जारी
बालोतरा, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, डीग, दूदू, गंगापुर सिटी, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, नीम का थाना, फलोदी, सलूंबर, सांचौर, शाहपुरा, अनूपगढ़, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर में बरसात के लिए आरेंज अलर्ट जारी है।
Weather today: यूपी में अलर्ट जारी
लखनऊ, कानपुर, मथुरा, अयोध्या, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), झांसी, चित्रकूट, बांदा, सुल्तानपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हापुड़ में बरसात होने के आसार इसलिए अलर्ट जारी है।
Weather today: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की आशंका
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना आज भी बनी हुई है, जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications