Aaj Ka Mausam: मकर संक्रांति पर भी राहत नहीं, दिल्ली में लुढ़का पारा,कई राज्यों में Rain Alert, रहें संभलकर
Aaj Ka Mausam: हाड़कंपानेवाली सर्दी से पूरा उत्तर भारत तंग और दुखी है, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और झारखंड जैसे राज्य घने कोहरे तथा कड़ाके की सर्दी झेल रहे हैंत तो वहीं आज मकर संक्रान्ति के दिन भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, जिसकी वजह से गलन और बढ़ेगी।
आपको बता दें कि मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में पिछले तीन सालों में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जबकि चंडीगढ़ ने नौ सालों की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग (IMD) ने मकर संक्रांति पर उत्तर भारत के छह राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट दारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं उत्तराखंड में पाला पड़ने की आशंका है। कश्मीर में इस समय 'चिल्ला-ए-कलां' का दौर चल रहा है, जो कि 30 जनवरी को समाप्त होगा इसी बीच घाटी में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की आशंका है, जिससे हल्की से मध्यम बर्फबारी की उम्मीद है और ठंड में और इजाफा होगा और इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा, इसलिए उसने सबसे अपील की है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम का अपडेट जरूर लें और सेहत का ख्याल रखें।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में इस वक्त पारा 4 डिग्री पहुंच गया है, आज भी सुबह कोहरा छाया हुआ है और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, आईएमडी ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी न्यूनतम तापमान लगभग 3°C - 5°C और अधिकतम लगभग 14°C - 18°C के बीच रहने का अनुमान है। 15 जनवरी के बाद उम्मीद की जा रही है कि यहां हालात बेहतर होंगे। दिल्ली की आबोहवा पहले से थोड़ी सुधरी है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 279 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -289 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -279 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -289 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -258 AQI
Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार है, यहां पर पहले से ही रेन अलर्ट जारी है , कश्मीर और हिमाचल के कई जिलो में पारा शून्य से नीचे चल रहा है, ये पूरा हफ्ता ऐसे ही रहने वाला है।
बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

Aaj Ka Mausam: क्या है उत्तर प्रदेश का हाल?
पश्चिमी और मध्य यूपी में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, पूर्वी यूपी में ठंडी हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ी हुई है। आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज (इलाहाबाद), गोरखपुर, मेरठ, मथुरा, गाजियाबाद, बरेली, झांसी, और मुरादाबाद में शीतलहर का Orange Alertt जारी है। आज मकर संक्रान्ति के स्नान के लिए प्रयागराज में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है, यहां पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंच गया है लेकिन फिर भी भक्ति की शक्ति के आगें सर्दी बेदम साबित हो र ही है। पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, औरैया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, भदोही में घने कोहरे का अलर्ट जारी है।

Aaj Ka Mausam: ठंड से कांप रहा बिहार -झारखंड
बिहार में भी 14जनवरी को कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए रेन अलर्ट जारी किया है।पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, रोहतास, पश्चिम चंपारण (बेतिया), और पूर्वी चंपारण में कोल्ड वेब जारी है, पटना और रांची जैसे इलाकों में दिन में हल्की धूप के साथ तापमान मध्यम रहेगा, लेकिन रात में ठंड का अहसास बना रहेगा।
Aaj Ka Mausam: चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट जारी
चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, कर्नाटक में वैसे तो मौसम शुष्क है लेकिन बेंगलुर समेत कई जिलों में मौसम ठंडा है , तो वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, और छत्तीसगढ़ में पाले जैसी स्थिति पैदा हो गई है। तो वहीं हैदराबाद, और अन्य दक्षिणी शहरों में ठंडी हवाएं नहीं चलेंगी और दिन हल्का गर्म और शुष्क रहेगा।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में आने वाला है नया संकट! इन इलाकों में बारिश का अलर्ट! -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-MP समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट, चलेगी आंधी गिरेंगे ओले, क्या है दिल्ली का हाल? -
Russia floods: रूस के दागेस्तान में कुदरत का कहर! 3 लाख लोग अंधेरे में कैद, मखाचकाला में लगी इमरजेंसी -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications