Aaj Ka Mausam: बारिश या धूप, 'वैलेनटाइन डे' पर कैसा है देश का मौसम? जानें IMD का बड़ा अपडेट
Aaj Ka Mausam: आज प्यार करने वालों के लिए बेहद ही खास दिन है, दुनिया इसे 'वैलेनटाइन डे' के रूप में मनाती है। आज प्रेमी युगल अपने-अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान कर रहे हैं तो घर से बाहर निकलने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक कर लें। मालूम हो कि भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट कहा है कि नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस डेवलप हो रहा है जिसकी वजह से कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए ये अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि ये विक्षोभ 16 फरवरी से सक्रिय होगा, जिसकी वजह से हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी राज्यों में बरसात के आसार हैं तो वहीं, 18-19 फरवरी को दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफानआने की आंशका है लेकिन आज बहुत राज्यों मे मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है इसलिए जो लोग 'वैलेनटाइन डे' के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, वो आराम से करें।
Delhi mai Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
आज Delhi-एनसीआर में मौसम साफ और ड्राई रहेगा। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री से 24 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है तो वहीं बारिश के आसार नगण्य है जबकि दिन में धूप निकलेगी जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा, हालांकि इसकी आबोहवा खराब हुई है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 259 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -288 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -269 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 299 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -268 AQI
Aaj ka Mausam: मौसम साफ और शुष्क रहेगा
मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा और दिन के तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।
Weather Updates: राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर में मौसम आज साफ और शुष्क रहेगा, शाम तक कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है।
Weather today: यूपी में मौसम रहेगा शुष्क
लखनऊ, कानपुर, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर, गाजियाबाद और देवरिया में हल्का कोहरा और मौसम शु्ष्क और साफ रहेगा।
Weather today: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की आशंका
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना आज भी बनी हुई है, जबकि देश के दक्षिणी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का अहसास होने लगा है। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में मौसम बेहद सुहावना रहेगा। अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 16°C रहने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications