Aaj Ka Mausam: 10 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, चलेंगी बर्फीली हवाएं, दिल्ली में Yellow Alert
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के कई राज्य भारी बारिश की चपेट में है, जिसकी वजह से सर्दी में इजाफा हुआ है,जिससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 31 जनवरी की रात से हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से 10 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है और इसी कारण उसने अलर्ट जारी किया है।
जिन 10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है उसके नाम हैं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश। यहां पर बरसात के साथ-साथ 50-60 किमी की तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम में यह बदलाव उत्तर भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbances) के एक असामान्य क्रम के कारण हो रहा है। IMD के अनुसार, दो सिस्टम 1 से 3 फरवरी के बीच मैदानी इलाकों में बारिश और हिमालय पर बर्फबारी लाएंगे। वहीं, तीसरा विक्षोभ 5 से 7 फरवरी के आसपास उत्तर भारत में मौसम को और अस्थिर कर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे लगातार सिस्टम असामान्य हैं, जो फरवरी की शुरुआत तक सर्दी को बढ़ा सकते हैं।
Delhi mai Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर के लोगों की सुबह बारिश के साथ हुई है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले से ही यहां पर 'येलो अलर्ट' जारी किया हुआ है। बरसात होने की वजह से तापमान में कमी आएगी और सर्दी में इजाफा होगा। IMD अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, उसने कहा है कि बरसात के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 238 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -228 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -259 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 269 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -278 AQI
Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडोरी, पांढुर्ना में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट है तो वहीं भोपाल, इंदौर, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन में येलो अलर्ट जारी है।

Weather Updates: राजस्थान में बारिश की आशंका
अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर और बूंदी में येलो अलर्ट और चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर और जयपुर में आंधी-तूफान की आशंका है इसलिए येलो अलर्ट जारी है।
Weather today: यूपी के कई जिलों में आंधी-पानी की आशंका
आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, और अयोध्या में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका तो इसलिए यहां पर येलो अलर्ट और लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, में मध्यम बरसात हो सकती है इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications