Aaj Ka Mausam: UP समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, राजस्थान में चढ़ेगा पारा, दिल्ली में बरसेंगे बादल?
Aaj Ka Mausam: बीते एक हफ्ते से देश के कई राज्यों में बारिश होने से तापमान में कमी आई है, मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई प्रांत बरसात की चपेट में है, उसने आज भी 12 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका को व्यक्त किया है और अलर्ट जारी किया है। आज जहां जहां इंद्र देवता मेहरबान होने वाले हैं, उनके नाम हैं उत्तर प्रदेश, बिहार,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, अरुणाचल, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल , कर्नाटक नागालैंड और तमिलनाडु।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली अब शुष्क है, तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार तक अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। गुरुवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा, हल्के बादल छा सकते हैं (अधिकतम 36°C, न्यूनतम 22°C)। 8 से 12 मई के बीच अधिकतम तापमान 36-40°C और न्यूनतम 22-25°C के बीच रह सकता है। नोएडा समेत पूरे एनसीआर में भी आज मौसम सुहाना बना रहेगा, फिलहाल बरसात के आसार नहीं हैं।
राजस्थान में बढ़ेगा पारा, लू भी चलेगी
पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश और तेज हवाएं, वहीं पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ेगा। 9-11 मई के बीच कुछ इलाकों में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। जयपुर, कोटा और उदयपुर में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि जैसलमेर और बीकानेर जैसे पश्चिमी शहरों में गर्म हवाएं परेशान करेंगी।
यूपी में आंधी-पानी के आसार, गिरेंगे ओले
उत्तर प्रदेश में आज कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और मेरठ में बादल छाए रहेंगे, शाम को बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिल सकती है तो वहीं इटावा, सैफई, मुरादाबाद, आगरा, फतेहपुर में भी आज बरसात हो सकती है।
बिहार में भी रहेगा मौसम भीगा-भीगा
पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में हल्की बारिश संभव है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है, हालांकि दिन में उमस बनी रहेगी। आने वाले दिनों में यहां पर तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
उत्तराखंड -हिमाचल में होगी बरसात
उत्तराखंड का मौसम 7-8 मई को बदलेगा।देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली में मौसम सुहावना रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश में 11-12 मई को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और तेज हवाओं का नया दौर शुरू होगा। शिमला, मनाली, धर्मशाला व सोलन में बादल छाए रहने व ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे पर्यटन स्थलों पर खुशनुमा मौसम रहेगा।
तमिलनाडु-कर्नाटक में होगी बारिश
तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी है, आज भी नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुपुर, थेनी, डिंडीगुल और चेन्नई में रेन अलर्ट है तो वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु, , चिक्कामगलुरु, बेलगावी , चिकबलपुर, दक्षिणा कन्नड़, विजयपुरा में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी है।












Click it and Unblock the Notifications